सेंट सोल्जर के छात्रों ने दिया विरासत संभाले का संदेश :

    0
    161

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स : (सिमरन)

    होशियारपुर : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन की ओर से विश्व विरासत दिवस ‘हमारे हेरिटेज हमारे धरोहर’ के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विश्व विरासत से जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों के अपने घरों से पोस्टर्स बना कर इनके महत्व और सांभ-संभाल का संदेश दिया।
    इस अवसर पर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बताया कि सभी पुरानी विरासतों की देखरेख के लिए ‘यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज सेंटर’ की स्थापना की गई है। सबसे पहले अप्रैल, 1978 में विश्व के कुल 12 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।
    इसके बाद वर्ष 1983 में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में शामिल किया। यह चार स्थल थे ताजमहल, आगरा का कि़ला, अजंता और एलोरा की गुफाएँ। इस समय लगभग 43 स्थलों को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेरिटेज हमारे देश की धरोहर हैं, जिसे संभालना हमारी मौलिक जिम्मेंदारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here