सिविल डिस्पैंसरी में चलाया सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

    0
    160
    गढ़दीवाला (मनप्रीत मन्ना ): सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा व दिशा निर्देशों से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों तथा साध संगत ने सिविल डिस्पैंसरी गढ़दीवाला में सफाई अभियान चलाया। सुबह सबसे पहले संत निरंकारी सत्संग भवन में सभी ने सतगुरु के चरणों में प्रार्थना की, जिसके बाद एक रैली के रूप में सभी सेवादल के सदस्य वहां से रवाना हुए तथा सिविल डिस्पैंसरी गढ़दीवाला पहुंचे। गढ़दीवाला की डिस्पैंसरी पहुंचने पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 65वीं जन्म जयंती के संबंध में संत निरंकारी मिशन के चैरीटेबल के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संचालक सुरजीत सिंह, शिक्षक सुखबीर सिंह, सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, शशि बाला, सुषमा रानी सहित भारी संख्या में सेवादल के सदस्य व साधसंगत के सदस्य उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here