विपुल वालिया भाजपा जिला आईटी सेल अध्यक्ष नियुक्त

    0
    136

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स (सिमरन) : जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार व मीनू सेठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,जोनल प्रभारी सुभाष शर्मा,जिला प्रभारी विनोद शर्मा, व जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा से विचार विमर्श करने के बाद विपुल वालिया को जिला भाजपा के आईटी सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने नई नियुक्ति पर विपुल वालिया को जिला भाजपा की ओर से शुभकामनाएं दी और कहा कि आज की राजनीति के हिसाब से सोशल मीडिया बेहद महत्वपूर्ण हैं और प्रदेश नेतृत्व ने इस ज़िम्मेदारी पर योग्य कार्यकर्ता को लगाया है।इससे पहले विपुल वालिया होशियारपुर विधानसभा के आईटी इंचार्ज थे।जिनके काम को देखते हुए प्रदेश ने उन पर भरोसा जताया और जिला स्तरीय दायित्व सौंपा हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here