योग साधन आश्रम में भक्तों ने हवन यज्ञ के बाद भगवान स्तुति करके मनाया त्यौहार

    0
    160

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    योग साधन आश्रम होशियारपुर में दीपावली पर्व के मौके पर भक्तों ने हवन यज्ञ के बाद भगवान स्तुति करके इस त्यौहार को मनाया। इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए योगाचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज हमेशा कहा करते थे कि बाहर रोशनी की बजाएं हमें अपने भीतर ज्ञान की रोशनी करनी चाहिए ताकि हम अपनी आत्मा को प्रभु जी के साथ जोड़ सकें।

    उन्होंने कहा कि जब तक हमारे भीतर अज्ञान का अंधेरा समाप्त नहीं होगा तब तक हम कोई भी सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि योग के यम नियमों का पालन करके हम ना केवल शरीर को निरोग रख सकते हैं बल्कि इसके द्वारा आंतरिक शुद्धि भी की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार आपसी एकता का प्रतीक हैं। क्योंकि इसे हिंदू सिख तथा आर्य समाजी लोग भी प्रमुखता के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें वैर विरोध को मिटाकर सामाजिक एकता व धार्मिक उन्नति के लिए काम करना चाहिए।

    इस मौके पर भक्तों ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया दिया। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया गया। अंत में भक्तों ने दीपक जलाकर आश्रम को जगमग किया तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here