योगीराज चमनलाल कपूर जी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई :    

    0
    147
    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स : (सिमरन)
    होशियारपुर : आज योग  साधन आश्रम होशियारपुर में स्थाई सेवक भक्तों ने श्री योग महाविद्या रामायण के दिव्य पाठ एवं हवन यज्ञ आरती पूजन से अपने प्राणों से प्यारे योगीराज चमनलाल कपूर जी की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की| श्री रामायण पाठ में आश्रम के संचालक चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि जिन जीवो का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना होता है उनके जीवन में गुरु का आशीर्वाद  आवश्यक होता है| गुरु ही उसकी उंगली थाम में उसे भवसागर से पार ले जाते हैं | शिष्य को माटी रूप में अपना आप उनके अर्पण करना होता है | फिर सद्गुरु एक कुम्हार के रूप में उस शिष्य का जीवन सुंदर  भक्ति  मय बना देते हैं |
    योगीराज चमन लाल जी ने असंख्य  शिक्षकों का जीवन मुक्ति योग्य बना दिया | इस आश्रम से उन्हें समाधि का दान दिया |  वह संपूर्ण सद्गुरु थे तथा संपूर्ण योग की शिक्षा देते रहे |शरीर निरोग रखने के लिए योग के सरल साधन दिए | जिसका नियमित अभ्यास करके किसी भी प्रकार के रोग से बचा जा सकता है|
    उन्होंने कहा कि आज के करोना वायरस से भी व्यक्ति योग द्वारा अपने को सुरक्षित रखने में कामयाब हो सकता है | जीवन को सुखमय रखने के लिए उन्होंने राजयोग दिया | जिसके तहत उन्होंने यम नियमों का पालन करने को कहा | गृहस्थ जीवन  को सफल करने के लिए कर्म योग का पालन करने को कहा | करोना वायरस के चलते परिवारिक सदस्यों ने भी सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा तथा पाठ पूजा के समय भी मास्क पहने रखा | उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि  वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा  मास्क जरूर पहने|.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here