मिनी काशी जिला होशियारपुर की खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: उजागर करना कैबिनेट मंत्री का उद्देश्य: धीर

    0
    157

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जिले के विकास के लिए उच्च स्तरीय कदम उठा रहे हैं। जिसके तहत सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से घंटा घर चौंक से पुराने कमेटी बाजार तक चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करवाने के लिए काम करवाया जा रहा हैं और इसी प्रकार शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से लगता हैं कि जिला होशियारपुर जोकि मिनी काशी के नाम से जाना जाता था, कि खोई हुई प्रतिष्ठा एक बार फिर उजागर होगी। उक्त बात वार्ड नंबर-37 के पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने व्यक्त की।

    सुदर्शन धीर ने कहा कि शहर में पानी की निकासी की समस्या का हल, सडक़ निर्माण, सीवरेज का काम आदि जैसे काम बिना भेद-भाव के युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं ताकि शहरवासियों की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की तरफ से शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उससे प्रत्येक शहरवासी के मुख पर अरोड़ा की सराहना हैं।

    उन्होंने कहा कि अरोड़ा का सपना हैं कि होशियारपुर शहर पूरे पंजाब में अपनी एक अलग पहचान बनाए, जिसके लिए उनके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निजी तौर पर मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here