होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)
‘‘यदि हम वास्तव में मनुष्य कहलाना चाहते हैं तो हमें मानवीय गुणों को अपनाना होगा। इसके विपरीत यदि कोई भी भावना मन में आती हैं तो हमें स्वयं का मूल्यांकन करना होगा और सूक्ष्म दृष्टि से मन के तराजू़ में तोलकर उसे देखना होगा। ऐसा करने से हमें यह एहसास होगा कि हम कहां पर गलत हैं।’’ यह प्रेरणादायी विचार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 54वें प्रादेशिक निरंकारी सन्त समागम के समापन पर व्यक्त किए।
सत्गुरू माता सुदीक्षा जी ने कहा कि यथार्थ मनुष्य बनने के लिए हमें हर किसी के साथ प्यार भरा व्यवहार, सबके प्रति सहानुभूति, उदार एवं विशाल होकर दूसरे के अवगुणों को अनदेखा करते हुए उनके गुणों को ग्रहण करना होगा। सबको समदृष्टि से देखते हुए एवं आत्मिक भाव से युक्त होकर दूसरों के दुख को भी अपने दुख के समान मानना होगा। इसके साथ ही और भी जो मानवीय गुण हैं उनको भी धारण करने से जीवन सुखमयी व्यतीत होगा।
माता सुदीक्षा जी ने आगे कहा कि- मनुष्य स्वयं को धार्मिक कहता हैं और अपने ही धर्म के गुरु-पीर-पैगम्बरों के वचनों का पालन करने का दावा भी करता हैं। परंतु वास्तविकता तो यही हैं कि आपकी श्रद्धा कहीं पर भी हो, हर एक स्थान पर मानवता को ही सच्चा धर्म बताया गया हैं और ईश्वर के साथ नाता जोडक़र अपना जीवन सार्थक बनाने की सिखलाई दी गई हैं। मनुष्य जीवन बड़ा ही अनमोल हैं और प्रभु प्राप्ति के लिए उम्र का कोई तकाज़ा नहीं होता। किसी भी उम्र का मनुष्य ब्रह्मज्ञानी सन्तों का सान्निध्य पाकर क्षणमात्र में प्रभु-परमात्मा की पहचान कर सकता हैं। यह तीन दिवसीय संत समागम इस वर्ष वर्चुअल रूप ;अपतजनंसद्ध में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण निरंकारी मिशन की वेबसाईट एवं संस्कार टी.वी. चैनल के माध्यम द्वारा हुआ। समस्त भारत वर्ष तथा विदेशों में लाखों निरंकारी भक्तों के अतिरिक्त श्रद्धालु सज्जनों ने घर बैठे इस सन्त समागम का भरपूर आनंद प्राप्त किया। समागम के प्रथम दिन सत्गुरू माता सुदीक्षा जी ने अपनी दिव्य वाणी में फरमाया कि ईश्वर को हम किसी भी नाम से सम्बोधित करे वह तो सर्वव्यापी हैं और हर किसी की आत्मा इस निराकार परमात्मा का ही अंश हैं। स्वयं की पहचान के लिए परमात्मा की पहचान ज़रूरी हैं क्योंकि ब्रह्मानुभूति से ही आत्मानुभूति सम्भव हैं। स्थिर परमात्मा से जीवन में स्थिरता, शान्ति और सन्तुष्टि जैसे दिव्य गुण आते हैं। परमात्मा पूरे ब्रह्माण्ड का कर्ता हैं इसकी अनुभूति हर कार्य को सहजता से स्वीकार करने की अनुभूति देती हैं। परमात्मा का आधार लेने से जीवन में उथल-पुथल सन्तुष्टि में परिवर्तित हो जाती हैं। सत्गुरू माता जी ने आगे कहा कि- अपने दैनिक जीवन में हर परिस्थिति का आकलन करने के लिए एवं उचित ढंग से शरीर का संचालन करने के लिए ज्ञानेंद्रियों का उपयोग करना हैं और इन इंद्रियों के अधीन नहीं रहना हैं। इसी पर हमारे मन का कर्म निर्भर करता हैं। यदि इंद्रियां हमारे नियंत्रण में हैं तब हम उनका उचित सदुपयोग कर पाते हैं इसलिए हमें इंद्रियों में उलझना नहीं है अपितु उन्हें अपने नियंत्रण में रखना हैं।
सेवादल रैली –
समागम के दूसरे दिन का शुभारम्भ सेवादल रैली द्वारा किया गया जिसमें महाराष्ट्र के भिन्न-भिन्न प्रांतों से आए सेवादल के भाई-बहनों ने भाग लिया। इस रैली में शारीरिक व्यायाम के अतिरिक्त खेलकूद तथा मलखम्ब जैसे साहसी करतब दिखाए गए। साथ ही साथ मिशन की सिखलाई पर आधारित लघु नाटिकायें भी प्रस्तुत की गई। सेवादल रैली में अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सत्गुरू माता जी ने कहा कि- सारी मानवता को अपना परिवार मानते हुए, अहंकार को त्यागकर, समय की ज़रूरत के अनुसार, मर्यादा एवं अनुशासन में रहकर मिशन द्वारा वर्षों से सेवा का योगदान दिया जा रहा हैं। सेवा करते हुए, हर किसी को प्रभु का अंश मानकर उसकी सेवा करनी चाहिए क्योंकि मानव सेवा परमात्मा की ही सेवा हैं। जो मिशन की अहम सिखलाई हैय- नर सेवा, नरायण पूजा।
दूसरे दिन शाम के सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए सत्गुरू माता जी ने कहा कि जीवन में स्थिरता लाने के लिए चेतनता एवं विवेक की आवश्यकता होती हैं और इसके लिए यह जरूरी हैं कि हम परमात्मा को अपने हृदय में स्थान दें, तब मन स्वत: ही निर्मल हो जाता हैं। किसी भी प्रकार के नकारात्मक भावों का स्थान नहीं रहता, जब परमात्मा हृदय के रोम-रोम में बसा हो। आगे माता जी ने कहा कि- पुरातन सन्तों ने भी यही कहा हैं कि इस ईश्वर को खुली आँखों से देखा जा सकता हैं। परमात्मा के दर्शन से हमें स्वयं की भी पहचान हो जाती हैं कि हम शरीर न होकर आत्मा रूप में है। युगों युगों से सन्तों, भक्तों ने यही कहा हैं कि परमात्मा से नाता जोडक़र; भक्ति के पथ पर चलने से ही जीवन का कल्याण हो सकता हैं और हमारी आत्मा बंधन मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त कर सकती हैं।
कवि दरबार –
समागम के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण एक बहुभाषी कवि दरबार रहा। जिसका शीर्षक ‘स्थिर से नाता जोड़ के मन का, जीवन को हम सहज बनायें’ था। इस विषय पर आधारित कई कवियों ने अपनी कवितायें मराठी, हिंदी, सिंधी, गुजराती, पंजाबी एवं भोजपुरी आदि भाषाओं के माध्यम से प्रस्तुत की।
समागम के तीनों दिन महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से तथा आसपास के राज्यों एवं देश-विदेशों से भी संतों ने सम्मिलित होकर अपने भावों को अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण अवतार बाणी एवं सम्पूर्ण हरदेव बाणी के पावन शब्दों के कीर्तन से तथा पुरातन सन्तों की रब्बी बाणियों एवं मिशन के गीतकारों की प्रेरणादायी भक्ति पूर्ण रचनाओं की प्रस्तुतियों द्वारा मिशन की विचारधारा पर आधारित सारगर्भित संदेश दिया गया।