महान राष्ट्रवादी नेता थे वीरभद्र सिंह : अविनाश राय खन्ना

    0
    149

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह एक राष्ट्रवादी नेता व महान विचारक थे जिन्होंने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को बाखुबी निभाया हैं। खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक विडियो के द्वारा शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश से बहुत प्यार करते थे तथा एक अच्छे नेता होने के चलते उन्होंने हिमाचल में राज किया हैं। खन्ना ने कहा कि विकासपुरूष माने जाने वाले वीरभद्र सिंह जाने माने नेता थे तथा उनके निधन से हिमाचल के साथ साथ देश में भी शोक व्याप्त हैं।

    खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर तथा पूरी भाजपा इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। खन्ना ने भगवान से प्रार्थना की कि वे स्व. वीरभद्र सिंह जी के परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिमत दें तथा वीरभद्र सिंह जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस मौके पर खन्ना ने स्व. वीरभद्र सिंह को अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here