ब्राह्मण वही जो ब्रह्म विचारे, ब्राह्मण होना स्वयं में गर्व की बात : डॉ. अरविंद

    0
    158

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    श्री भगवान परशुराम सेना एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पंजाब प्रभारी आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक श्री केशो मंदिर (नई आबादी) में संपन्न हुआ। बैठक में दूर-दराज के ब्राह्मणों ने भाग लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुँचे हुए ब्राह्मणों का अभिवादन किया व बैठक के कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।

    शर्मा ने कहा की जरूरत हैं ब्राह्मण को अपने वैद, पुराण व संस्कृति के प्रचार करने की अधिकतर ब्राह्मण अपनी शक्ति से अनभिज्ञ हैं। बैठक में मुख्य रूप से पहुँचे डॉ. अरविंद पराशर ने गोत्रों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक किया। पराशर ने बताया कि भारद्वाज गौत्र का वैद यजुर्वेद हैं, उपवेद धनुर्वेद, शिखा-दाहिनी, शाखा -मध्यग्नि, पाद-दाहिना, देवता-शिव, सूत्र-कात्यान। प्रवर तीन हैं, अंगिरस,भारसप्तय, भारद्वाज इनके पूर्वज थे। इस प्रकार की कई जानकारियां उन्होने वैठक में सार्वजनिक की।इस दौरान महामहिम योगेश चौबे जी ने कहा कि नवसंवत्सर पर 101 ब्राह्मणों पंचाग प्रशाद के रूप वितरित किया जाएगा। चौबे के अनुसार सेना की और से आयोजित होने वाली आगामी बैठकों में पंचाग देखने सबंधी सम्पूर्ण जानकारी वैदिक विद्वानों के द्वारा ब्राह्मण को जागरूक करने व कर्मकाण्ड के पेशे को अपनानें हेतु उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवसंवत्सर के प्रारंभ पर केशो मंदिर में हवन किया जाएगा। बैठक के दौरान राजिंदर रत्न, राजन शर्मा, हरीश डोगरा, पंकज बेदी, प. रोहित रावल, विश्रुत शर्मा, सनी शर्मा, राहुल गौतम, पवन शर्मा, जनकराज शर्मा, राजेश शर्मा, राजिंदर रतन, अजय वसिष्ठ, पंकज आंगरा, मनोज शर्मा, पवन मेहता, वरुण शर्मा, हनी आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here