बहुत गुणकारी हैं फल आम : प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर

    0
    153

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर डिवाइन पबिल्क स्कूल की ओर से प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों के साथ आनलाइन मैैंगो डे मनाया गया। इस एक्टीविटी का मुख्य उद्देश्य छात्रों कों गर्मीयों के फल आम के बारे में जानकारी देना था। स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत के नेतृत्व में करवाई गई इस एक्टीविटी के दौरान नन्हें छात्रों को मैैंगो शेक, मैैंगो मिल्क शेक, मैैंगो आईसक्रीम, मैैंगो केक, मैैंगो मस्तानी शेक तैयार करने की विधि बताई गई। इस मौके पर छात्रों ने फल आम से संबंधित पोस्टर, पेपर कटिंग ओर ड्राइंग भी बनाए।

    प्रिंसिपल दिवप्रीत ने बच्चों के नाम अपने संदेश में बताया कि गर्मी को मौसम में पाए जाने वाले आम को फलों का राजा भी कहा जाता हैं। यह बहुत ही गुणकारी होता हैं। प्रारम्भ में यह फल हरा होता हैं परन्तु पकने के साथ यह पीला फिर लाल हो जाता हैं। कच्चे आम को अम्बिया कहते है जिससे चटनी, मुरब्बा और अचार भी बनाया जाता हैं। चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने स्कूल के प्रयास की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी एक्टीविटीस जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here