पार्षद तलवाड़ ने करवाया प्रभावशाली महिला सम्मेलन।

    0
    137

    होशियारपुर(रुपिंदर ): 2019 का चुनाव देश की तरक्की के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस चुनाव में मुकाबला सच और झूठ में हैं। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष श्री मति रीना जेतली ने आज भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव , लोक सभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ द्वारा करवाए गए एक प्रभावशाली महिला सम्मेलन में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहे।
    रीना जेतली ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ का सहारा लिया है और कांग्रेस के झूठ को माननीय अदालत भी अपना प्रमाण पत्र भी दे चुकी है। उन्होने कहा कि इन चुनावों में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी , क्योंकि आज महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन हितैषी योजनाओं के कारण सुकून महसूस कर रही हैं।
    इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव, लोक सभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोडऩे में कामयाब रहा है। उन्होने कहा कि महिलाएं भारत माता की जय पर पाबंदी लगाने वाले संगठनों को कभी भी अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी। उन्होने कहा कि महिलाएं आत्म निर्भर बनें, इस लिए महिला मोर्चा घर-घर जाकर मोदी जी की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाएंगा।
    समारोह को भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, श्री मति सुदेश सांपला, पूजा वशिष्ट ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या तजिंदर कौर और सुषिमा सेतिया के ईलावा रजनी तलवाड़ , गुरमिंदर कौर लाडी, ऊषा देवी, मनप्रीत कौर सैनी, रोबी झा, बरखा फूल चंद, परमजीत कौर, तृप्ता देवी व भारी तादाद में अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here