पश्चिम मंडल भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से ले रहें सेवा सप्ताह मिशन में हिस्सा

    0
    146

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा सप्ताह बड़े उत्साह से मनाया जा रहा हैं। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल द्वारा अशोक कुमार शोकी व संजू अरोड़ा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया हैं। इस मौके पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने भी विशेष तौर से पहुंचकर इस सेवा कार्य में भाग लिया।

    शोकी व संजू ने संयुक्त तौर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा सप्ताह चलाया गया है, जिसके तहत समस्त भाजपा कार्यकर्ता दौरान शहर के धार्मिक तथा सामाजिक स्थानों पर सफाई अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा तथा इसी मिशन के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा। इस मौके पर हरमेश लाल, तरूण गुप्ता, लाली, राजेश राजू, कृपाल सिंह, पारस आदिया आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here