तनिष्का सचदेवा ने स्पैशल बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

    0
    125

    होशियारपुर (जनगाथा टाइम्स ): आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा की पुत्रबहु तनिष्का सचदेवा ने अपना जन्म दिन जेएसएस आशा किरण स्पैशल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मनाया।
    तनिष्का सचदेवा ने सबसे पहले स्कूल में पौधा लगाया और स्पैशल बच्चों के साथ केक काटा। इस मौके स्पैशल बच्चों, डिप्लोमा, बीएड विद्यार्थियों, स्टाफ और सोसायटी मैंबरों के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर आशादीप वेलफेयर के प्रधान मलकीत सिंह महेडू ने तनिष्का सचदेवा को जन्म दिन पर बधाई दी। इस मौके पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा, इंद्रजीत कौर सचदेवा, डिंपी सचदेवा, रणवीर सचदेवा, तायरा, रिशेल, मस्तान सिंह ग्रेवाल, हरबंस सिंह, राम आसरा, हरमेश तलवाड़, पवन कुमार मलहन, एमपी जोशी, प्रिं. शैली शर्मा, कोआरडीनेटर रवि कुमार भी मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here