डा. खेला की नियुक्ति कर पी.सी.ए. ने दिया होशियारपुर को सम्मान : डा. घई

    0
    134

    होशियारपुर (शाम शर्मा ) गत दिनों पी.सी.ए. के हुए चुनावों में पी.सी.ए. ने होशियारपुर क्रि केट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला को पी.सी.ए. अपैक्स कौंसिल का सदस्य बनाकर होशियारपुर जिला को विशेश सम्मान दिया है।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए एच.डी.सी.ए. के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि डा. दलजीत सिंह खेला के पी.सी.ए. अपैक्स कौंसिल के मैंबर बनने पर एच.डी.सी.ए. की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय प्रैजीडैंसी होटल में किया गया। समारोह में उपस्थित एच.डी.सी.ए. सदस्यों को संबोधित करते हुए डा. घई ने कहा कि होशियारपुर जिला के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि पी.सी.ए. चुनावों में डा. दलजीत खेला अपैक्स कौंसिल के सदस्य नियुक्त हुए। उन्होंने कहा कि डा. खेला की इस नियुक्ति से होशियारपुर के क्रि केट खिलाड़ीयों को और सुविधा मिलेगी तथा जिला में क्रि केट को और आगे लेजाने के लिए एच.डी.सी.ए. सब डिवीजन स्तर पर अपने खिलाड़ीयों के लिए ट्रेनिंग सैंटर स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की क्रि केट के लिए यह सुनहरे भविष्य का आगाज है। इस अवसर पर एच.डी.सी.ए. की ओर से रखे गए समारोह में डा. दलजीत खेला ने कहा कि पी.सी.ए. के साथ साथ एच.डी.सी.ए. की ओर से मिली जिम्मेदारीयों को वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएंगे तथा जिला में क्रि केट को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एच.डी.सी.ए. की तरफ से डा. खेला को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एच.डी.सी.ए. के अश्विनी कपूर, डा. पंकज शिव, जे.बी. बहल, जतिंदर सूद, डा. अवनीश ओहरी, विवेक साहनी, मनोज ओहरी, सुभाष शर्मा, गौरव वालिया, ठाकुर योगराज, के.के. सेठी, डा. राज कुमार सैनी, अशोक भंडारी, प्रभ दयाल, एडवोकेट अरविंद सूद, कुलदीप धामी, जसवीर सिंह आदि सदस्यों ने डा. खेला की नियुक्ति पर पी.सी.ए. का धन्यवाद किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here