जिला एवं सत्र न्यायधीश ने केंद्रीय जेल का दौरा कर कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

    0
    139

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रुपिंदर)

    जिला एवं सत्र न्यायधीश अमरोज भट्टी ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों की समस्या को सुना। इस दौरान उन्होंने जेल अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल चाल जानते हुए कैदियों व हवालातियों को जेल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

    जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कैदियों की पढ़ाई लिखाई के लिए बनाए गए क्लास रुम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की। सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल इकबाल सिंह धालीवाल ने कहा कि यह क्लास रुम रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट के योगदान से तैयार किया गया हैं, जिसके लिए उन्होंने ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा का आभार प्रकट किया।अमरजोत भट्टी ने इस दौरान महिला बैरक में महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसके अलावा उन्होंने हवालातियों व कैदियों के लिए तैयार किए जा रहे शाम के खाने को भी चैक किया। इस मौके पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह, तेजपाल सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here