जन संवाद रैली एतिहासिक साबित होगी : मीनू सेठी

    0
    149

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद और भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर जन संवाद रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा तथा पूर्व पार्षद मीनू सेठी ने कहा कि जन संवाद रैली पंजाब भाजपा के इतिहास का स्वर्णिम दिन हैं। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं, जब मोदी सरकार की दूसरी पारी के एक वर्ष गौरवशाली रूप से पूरा करने पर केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और सोम प्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब प्रभारी और भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, डा. सुभाष शर्मा, सरदार मलविंदर कंग, जीवन गुप्ता ने मोदी सरकार की एक वर्ष की प्राप्तियों और भविष्य की जनकल्याण योजनाओं का वर्णन किया।

    मीनू सेठी ने कहा कि रैली पंजाब भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आज होशियारपुर में मातृशक्ति ने इस रैली के लिए जो जोश और उत्साह दिखाया हैं वो क़ाबिले तारीफ़ हैं। यह रैली पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करेगी और पार्टी का जन आधार कई गुना बढ़ाने में कारगर साबित होगी। जिला भाजपा के मार्ग दर्शन में कई स्थानों पर महिला मोर्चा जैसे मंजू बाला, अनिता ठाकुर जी,कविता परमार जी ने कई स्थानों पर वर्चूअल रैली का आयोजन किया।

    मीनु सेठी ने कहा कि जिस इच्छाशक्ति से नरेंद्र भाई मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं वो दुनिया के लिए एक उदाहरण हैं। धारा 370 समाप्त करने, राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने, जनधन योजना, उज्ज्वल योजना, और बहुत से कदम देश को आगे ले जाने वाले हैं। ये रैली एक हुंकार है जो आने वाले समय में राज्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

    इस रैली में चंचल देवी, सविता, प्रीति, कमलेश, सूरजीत कौर, जसवीर कौर, गुरदेव कौर, रेणु, नीरू, राज रानी, कुसुम, मोहिंदर कौर, आशा, बिमला, विजय लक्ष्म, सान्या,सुरिंदर कौर एवं अन्य महिलाएं उपस्थित हुई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here