जनसेवा कार्यों में सेंचुरी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री दे रही अहम योगदान : अविनाश राय खन्ना

    0
    139

    होशियारपुर, (रविंदर) :

    भाजपा से पंजाब के पूर्व सांसद व लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने सोसायटी द्वारा स्थानीय निर्माणाधीन भारत के पहले मूक बधिर आश्रम के लिए 5 लाख का अनुदान देने पर सेंचुरी प्लाईबोर्ड के चेयरमैन सज्जन भजनका, एम.डी. प्रेम तथा उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। खन्ना ने इस मौके कहा कि सेंचुरी ग्रुप जनसेवा कार्यों मे अहम योगदान दे रही हैं।खन्ना ने कहा कि पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षित करने तथा पेड़ लगाने में जहां सेंचुरी ग्रुप बढचढ कर काम कर रही हैं वहीँ मानवता की सेवा के लिए भी सेंचुरी ग्रुप सदैव तत्पर रहता हैं। खन्ना ने कहा कि मूक बधिरो की सेवा एक महान सेवा हैं। सेंचुरी ग्रुप इस महान सेवाकार्य मे सहयोग देकर मूक बधिर लोगों की दुआओं का पात्र बना हैं। खन्ना ने इस मौके समूह सोसायटी की तरफ से खन्ना ने सेंचुरी ग्रुप का धन्यवाद किया।

    इस मौके पर सेंचुरी ग्रुप के सी. मैनेजर सुनील झा, मैनेजर एच.आर. डी.एस. जसवाल, सोसायटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, महासचिव उमेश जैन, सलाहकार विजय अग्रवाल, कानूनी सलाहकार एस.पी. राणा भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here