छात्रों को दी जैव विविधता के बारे में जानकारी

    0
    125

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर के छात्रों द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। छात्रों ने घरों से प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता के महत्व संबंधी पोस्टर बनाए और शेयर किये।प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने बताया कि जैव विविधता का तात्पर्य विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु और पेड़-पौधों का अस्तित्व धरती पर एक साथ बनाए रखने से होता हैं। जैव विविधता की कमी से बाढ़, सूखा और तूफान आदि जैसी प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता हैं। पारिस्थितिक संतुलन को बनाये रखने तथा खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में भी जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए सभी को प्रकृति से प्यार करने का संदेश दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here