गोवा की पूर्व राजपाल मृदुल सिन्हा के निधन पर खन्ना ने किया शोक प्रकट

    0
    148

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गोवा की पूर्व राजपाल मृदुल सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मृदुल सिन्हा के रूप में देश ने आज एक महान लेखक, विचारक व राजनेता को खो दिया हैं। खन्ना ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्वाध्यक्ष रहते हुए मृदुल सिन्हा ने देश में नारी शक्ति को और मजबूत करने में अपना अहम रोल निभाया हैं। खन्ना ने कहा कि मृदुल सिन्हा एक महान ले१िका थी जिन्होंने राष्ट्र को समर्पित कई किताबें लिखी हैं। खन्ना ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन रखकर स्व. मृदुल सिन्हा की अत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

    इस मौके पर भाजपा स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष डा.रमन घई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, राजेश, मनोज शर्मा, सुरिंदरपाल दीवान, प्रमोद शर्मा, आनंद अग्रवाल, एडवोकेट रूपेश खन्ना, दलजीत सिंह, दविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, परम सिद्धु, जसबीर सिंह, टिंकू शर्मा, येशू जैन, वैद योधा मल आदि भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here