होशियारपुर (शाम शर्मा) भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना ने श्री जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नड्डा के अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होकर देश में अपना व्यापक जनआधार आगे बढ़ाएगी। श्री खन्ना ने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो पार्टी व कार्यकर्ताओं में नई जान डाली थी, श्री नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में वही उत्साह व जोश रहेगा। श्री खन्ना ने जे.पी. नड्डा जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि श्री नड्डा के नेतृत्व में पार्टी और ऊचाईयों को छुएगी तथा भारत को कांग्रेस मुक्त करने के संकल्प को श्री नड्डा जी कामयाब करने में सफल होंगे।