कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पराली प्रबंधन संबंधी जागरुकता कैंप का आयोजन

    0
    149

    होशियारपुर (रविंदर) :

    कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली के सुचारु प्रबंधन संबंधी अलग-अलग प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों गांव गणेशपुर भारटा में गांव स्तरीय जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।

    कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डा. मनिंदर सिंह बौंस ने जागरुकता कैंप में आए किसानों का स्वागत करते हुए प्राकृतिक खेतों की संभाल व फसलों के अवशेष का सुचारु प्रबंध कर वातावरण हितैषी तकनीके अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दी जा रही सेवाओं का पूरा लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र की ओर से धान की पराली प्रबंधन के लिए अभियान के रुप में जागरुकता कैंप लगाए जा रहे हैं व आने वाले समय में किसानों के खेतों में धान की पराली प्रबंधन के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगे। उन्होंने किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की फसलों की सिफारिश काश्त संबंधी तकनीकों को अपनाने पर भी जोर दिया।फसल विज्ञान माहिर डा. गुरप्रताप सिंह ने धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान संबंधी बताया व पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को खेती मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी सांझी की व रबी के मुख्य फसलों की काश्त के बारे में बताया। प्रोग्रामर सुनीता की ओर से मिट्टी परीक्षण की महत्ता व मिट्टी परख के लिए नमूने लेने की विधि के बारे में बताया गया। केंद्र की ओर से किसानों की सुविधा के लिए मटर, तोरिए, गाजर, सब्जियों की किटों की बीज, आलूओं व मटरों के लिए राईजोबियम टीका, पशुओं के लिए धातु का चूरा व पशु चाट ईंट, फल की मक्खी के लिए ट्रैप व कृषि साहित्य मुहैया करवाया गया।

    इस मौके पर गांव भारटा के सरपंच रशपाल सिंह, सुखबीर सिंह, हरजीत सिंह, दलवीर सिंह, हरमेल सिंह, गुरविंदर सिंह व गांव गणेशपुर से परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कपिल शर्मा, दविंदर सिंह, दलजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में गांव गणेशपुर के प्रगतिशील किसान परमजीत सिंह की ओर से आए हुए मेहमानों व उपस्थित किसानों का इस जागरुकता कैंप में शिरकत के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया व समूह गांव वासियों की ओर से पराली प्रबंध के इस जागरुकता अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here