किसी फ़रिश्ते से कम नहीं हैं बेजुबानों की सेवा करने वाले: नीति तलवाड़

    0
    149

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    स्वार्थ को त्याग कर जो लोग समाज में सेवा भाव से कार्य करते हैं, उन की बदौलत धरती पर पाप एवं पुण्य का संतुलन बना रहता हैं। बहुत से लोग मानवता की सेवा में लगे हैं, पर जो लोग बेजुबान जानवरों की पीड़ा समझते हैं व उन की सेवा करते हैं, वो लोग किसा फरिश्ते से कम नहीं हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने श्री गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को सर्मपित, बेजुबान जानवरों का सहारा बने लोगों को सम्मानित करने हेतु आयोजित किए गए सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

    नीति तलवाड़ ने कहा कि रोजाना सुबह 4 बजे उठ कर गायों व अन्य जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था करना व घायल जानवरों का ईलाज करने को अपने जीवन का लक्ष्य बना चुके ये इंसान सेवा की जीवंत उदाहरण हैं।

    इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन के तहत लोगों की सेवा में लगी हैं, पर आज भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने, जो अन्य लोग सेवा कार्यों में लगे हैं, उन का सम्मान समारोह कर समाज को संदेश दिया हैं कि अच्छाई जिंदा रहे, इस के लिए अच्छे लोगों की हौंसला अफज़ाई भी बहुत जरूरी हैं। समारोह को संबोधित करते हुए सेवा परमो धर्म सैक्रेड सोसायटी के अध्यक्ष नवीन ग्रोवर ने तलवाड़ दंपत्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज सोसायटी दवारा किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रभावित हो कर समाज के बहुत से लोग इस नेक कार्य से जुड़ चुके हैं।

    समारोह में राजीव महाजन, राकेश सहारन, पं राजन शर्मा, ऐडवोकेट संदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण भी किया गया। समारोह में सेवा कार्यों में लगे लोगों का पूजन कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर साहिल कुमार, भोला पटेल, हरदीप सिंह, रजनी तलवाड़, परमजीत कौर, गुरमिंदर कौर, प्रोमिला, राजेश कुमार, बिंदर पाल, संजीव कुमार व सोसायटी के समूह सदस्य भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here