किसान भाईयों को गुमराह कर रही कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल : खन्ना

    0
    125

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भोले भाले किसान भाईयों को कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल कृषि बिलों के संबंध में भ्रमित कर उनको गुमराह कर रहे हैं। खन्ना ने कृषि बिलों को किसान हित में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सदैव देश के जवान और किसान के हितों का ध्यान पहल के आधार पर रखा हैं। खन्ना ने किसान भाईयों में कृषि बिलों को लेकर पनप रहे भ्रमों को दूर करने के लिए बताया कि एम.एस.पी. सिस्टम जारी हौ और जारी ही रहेगा। ए.पी. एम.सी. मंडियां कायम रहे गी। ए.पी.एम.सी. मंडियां इस कानून परिधि से बाहर हैं।

    खन्ना ने किसानों में जमीन के एग्रीमैंट संबंधी फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बताया कि एग्रीमै ́ट फसलो ́ के लिए होगा न कि जमीन के लिए. सेल लीज और गिरवी समेत जमीन के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण का करार नहीं होगा। परिस्थिति चाहे जो भी हो, किसानों की जमीन सुरक्षित हैं। फार्मिंग एग्रीमैंट में कृषि उपज का खरीद मूल्य दर्ज किया जाएगा। किसानों का भुगतान तय समय सीमा के भीतर करना होगा, अन्यथा कानूनी कारवाई के साथ साथ जुर्माना भी होगा। किसान किसी भी समय बगैर जुर्माने के कांट्रैक्ट को खत्म कर सकते हैं। कई राज्यों ने कांट्रैक्ट फार्मिंग की मनजूरी दे रखी हैं तथा कई राज्यों में कांट्रैक्ट फार्मिंग के कानून भी हैं। खन्ना ने किसान भाईयों की इस शिकायत कि कृषि बिलों के संबंध में उनसे कोई सलाह मश्वरा या चर्चा नहीं की गई, को दूर करने के लिए बताया कि इस मुद्दे पर दो दर्शकों तक विचार विमर्श हुआ हैं। वर्ष 2000 में शंकरलाल गुरू कमेटी से इसकी शुरू आत हुई थी। उसके बाद 2003 में मॉडल ए.पी.एम.सी. एक्ट 2007 के ए.पी.एम.सी. नियमों, 2010 में हरियाणा, पंजाब, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की समिति व 2013 में 10 राज्यों के कृषि मंत्रियों की संस्तुति, 2017 का मॉडल ए.पी.एल.एम. एक्ट और आखिरकार 2020 में संसद द्वारा इन कानूनों को मनजूरी दी गई हैं।

    खन्ना ने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों के हितों की रक्षा की हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा जब जब केंद्र में आई हैं, भाजपा ने किसानों तथा कृषि का विकास किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान क्रैडिट कार्ड शुरू किया था जिससे किसानों को बीज तथा खाद खरीदने के लिए सोचना नहीं पड़ा। लाईनों में खड़ा होकर यूरिया लेने की समस्या को दूर करने हेतु नीम कोटिड यूरिया मुहैय्या करवाया। फसलों के बीमे सहित किसान समान निधी स्कीम तथा एम.एस.पी. तय करने का फार्मूला लाकर किसानो ́ को लाभ पहुंचाया हैं।

    खन्ना ने किसान भाईयों से अपील की हैं कि वे किसी के बहकावे में न आएं तथा अपने भ्रम दूर करने हेतु केंद्र सरकार से बात कर अपने शक को दूर करें। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार हैं जिसने सदैव कृषि को मजबूती प्रदान करने के प्रयास किए हैं और आगे भी करती रहेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here