कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र देश की जनता के साथ बड़ा धोखा : अविनाश खन्ना

    0
    171

    होशियारपुर (शाम शर्मा ) कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र देशवासियों के साथ बड़ा धोखा है तथा कांग्रेस ने अपने मैनीफैस्टो के जरिए देशवासियों के साथ हल्का व भद्दा मजाक किया है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना ने अपने 4 दिवसीय त्रिपुरा चुनावी प्रवास से लौटने पर व्यक्त किए।
    इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के जनविरोधी व आधारहीन मैनीफैस्टो के विषय पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए श्री खन्ना ने इसे पिछले 70 साल से कांग्रेस का सबसे कमजोर व दिशाहीन मैनीफैस्टो करार दिया है। खन्ना ने कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के पहले मैनीफैस्टो में भी देश से गरीबी हटाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आजादी के 70 साल बाद भी कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में गरीबी हटाने की बात कर रही है जबकि 55 वर्ष तक देश के लोगों ने कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र पर यकीन करके कांग्रेस को देश में राज करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता सुख ही भोगा है। इसके अलावा कंग्रेस ने कभी भी अपने चुनावी घोषणापत्रों पर काम नहीं किया जिसका उदाहरण पंजाब व अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों से मिलता है जहां कांग्रेस ने जनता के साथ झूठे वादे कर सरकारंे बनाई तथा आज तक अपने वादों को भूलकर बैठी है। खन्ना ने कहा कि पंजाब का नौजवान आज भी हर घर में नौकरी व सम्मार्ट फोन का इंतजार कर रहा है।
    श्री खन्ना ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश को तोडक़र तथा जातिवाद को मुख्य रखकर चुनावी घोषणापत्र बनाती रही है। ेश्री खन्ना ने कांग्रेस को 2019 चुनावों के लिए नैश्नल कांनफ्र ैंस से किए चुनावी समझौते पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने देश में वोटों की खातिर किसी भी स्तर पर गिरते हुए किस तरह देश विरोधी नारे लगाने वाली नैश्नल कांनफ्र ैंस से समझौता कर लिया। इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में देगी। खन्ना ने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने की तरफ अग्रसर हो रहा है तथा कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए अपने चुनावी घोषणापत्र में ऐसे ऐसे वादे कर रही है जो कि देश की जनता व देश की तरक्की के लिए घातक सिद्ध होंगे। जिसका खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here