आशुतोष फेसबुक पर लाईव होकर करेंगे ब्राह्मणों को संबोधित :

    0
    138

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पंजाब प्रभारी आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में जिला होशियारपुर के मुख्य कार्यलय में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला प्रभारी योगेश चौबे विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि गुरुवार को पंजाब प्रभारी आशुतोष शर्मा दोपहर 12 बजे फेसबुक पर लाईव होकर समस्त ब्राह्मण समाज को संबोधित करेंगे।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए योगेश चौबे ने कहा कि आज पंजाब का 60 लाख ब्राह्मण अपने अधिकार और सम्मान से वंचित हैं वहीं पूरे देश में ब्राह्मणों पर अत्याचार चरम सीमा पर अग्रसर होता जा रहा हैं। उन्होंने कहा जहां ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है है वहीं ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों एवंम राजनीतिक पदों पर आसीन ब्राह्मणों को उनके दायित्व का निर्वाहण करवाना भी अति आवश्यक हैं। आज राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक सोचे समझी साजिश के तहत ब्राह्मणों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर उनके अधिकारों का हनन किया हुआ हैं।

    इस दौरान समाज को एकत्रित होने और जागरूक बनने का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा ब्राह्मणों को राष्ट्रीय शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। अब सब एक शक्ति के रूप में आगे आए। ब्राह्मण न कमजोर था और न ही हैं। उन्होंने पंजाब के ब्राह्मण समाज से संबंधित लोगों से फेसबुक पर ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सुझाव भी फेसबुक लाईव दौरान रख रखते हैं। इस दौरान शर्मा की तरफ से ब्राह्मण समाज के लिए किये कामों संबंधी भी बताया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here