जालंधर ( पवित्र सिंह ) सेठ हुक्म चन्द एस. डी. पब्लिक स्कूल जालन्धर के चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्रॉइट्स-64 चैंपियनशिप 2020 के लिए चयनित हुए है Iस्कूल के स्पोर्ट्स विंग इंचार्ज विकास ने बताया कि राष्ट्रीय ड्रॉइट्स-64 चैंपियनशिप का आयोजन सी. एल.अग्रवाल डी. ए. वी स्कूल चंडीगढ़ में 15,16,17 नवम्बर को किया गया। इस टूर्नामेंट में भारत भर से महाराष्ट्र, तेलगांना, आंध्रा प्रदेश, जम्मू व कश्मीर पंजाब,चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड से लगभग 250खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सेठ हुक्म चन्द एस. डी. पब्लिक स्कूल, जालन्धर के अंडर-9,11,14,,19 आयु वर्ग में 05 खिलाड़ियों ने इस पंजाब का नेर्तत्व करते हुऐ इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 4 गोल्ड, 1 सिल्वर मैडल हॉसिल किये। दिशा, मन्शा, अनमोल व ध्रुव वर्मा ने आगामी अंतरराष्ट्रीय ड्रॉइट्स-64 चैंपियनशिप 2020 में अपनी जगह बनाई जोकि रशिया में होगी।
इनके परिणाम इस प्रकार है:-
अंडर-9 (लड़किया)
●दिशा (गोल्ड)
अंडर- 11 (लड़के)
●अनमोल (गोल्ड)
अंडर-14( लड़के)
●शिवम (सिल्वर)
अंडर-19 (लड़के)
● ध्रुव वर्मा (गोल्ड)
अंडर-19 (लड़कियां)
● मंशा (गोल्ड)
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति अमिता खन्ना ने अपने सम्बोधन में कहा की यह खेल एक ऐसा खेल है, जिससे दिमाग की कसरत होती है और बच्चे दिमागी तौर पर तंदरुस्त रहते है और यह खेल पूरे विश्व में खेला जाता है। वो दिन दूर नहीं जब स्कूल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी पदक हासिल करेंगे। अंत मे स्कूल के स्पोर्ट्स विंग के इंचार्ज व कोच विकास को सन्मानित किया!