गढ़शंकर (सोढ़ी ) दो पंजाब गर्लस बटालियन एन.सी.सी. जलंधर की ओर से 10 दिवसीय एन.सी.सी. कैडेटस के लिए एक ट्रेनिंग कैंप एच.एम.वी. जलंधर में लगाया गया। यह कैंप कमांडिंग आफीसर कर्नल जसवीर सिंह तथा ट्रेंड ए.एन.ओ. मैडम अमनदीप के नेतृत्व में लगाया था। कैंप के दौरान सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर के 21 कैडेटस ने भाग लिया। इस दौरान उनको ड्रिग, हथियारों से संबंधित सिखलाई, आत्मरक्षा तथा फिजीकल फिटनस के बारे में ट्रेनिंग दी गई। कैंप के दौरान कई प्रकार की गतिविधियां जैसे गेमज, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, सोलो डांस, पेंटिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इन गतिविधियों में सेंट सोल्जर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस तथा ड्रिल में पहला ओर ग्रुप सांग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस के इलावा कैडेट क्रिस्टी ने डिबेट में पहिला, पोस्टर मेकिंग में रमनीक ने दूसरा, पेंटिंग में सुप्रीत ने दूसरा ओर सोलो सांग में मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर सभी विजेता कैडेटस का सम्मान करते डायरेक्टर सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल शैली भल्ला की ओर से स्वागत किया गया ओर भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी गई। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।