होशियारपुर (संदीप ) : लाजवंती स्टेडियम में खेली गई जोन होशियारपुर की एथलेटिक प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल ने शानदार प्रदर्शन किया है | अंडर-19 में हाई जंप में कर्ण ने पहला तथा गुरुदीपचंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | इसी तरह 800 मीटर दौड़ में जसकरण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | 400 मीटर दौड़ में जसपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | 15 मीटर दौड़ में कर्ण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| इसी तरह अंडर-17 में 5000 मीटर दौड़ में दिलावर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया| इसी तरह शॉटपुट में गुरविंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | कबड्डी अंडर 17 लड़कों में भी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही | आज स्कूल पहुंचने पर विजेता बच्चों को स्कूल इंचार्ज बलविंदर कौर ने सम्मानित किया| इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों ने खेलों की तैयारी करते समय खूब पसीना बहाया है| उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने विजेताओं में अपनी जगह बनाई है | उन्होंने कहा कि यह बच्चे भविष्य में और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे | इस मौके पर स्कूल के खेल इंचार्ज लेक्चरर लवजिंदर सिंह, लेक्चरर पूनम विरदी ,मदन वीरा, अशोक कालिया ,रछपाल सिंह ,सुनील कुमार, नरेश विशिष्ट, मुकेश कुमार आदि भी उपस्थित थे फोटो कैप्शन विजेता बच्चों के साथ स्कूल इंचार्ज लेक्चरर बलविंदर कौर साथ हैं लवजिंदर सिंह पूनम विरदी तथा अन्य
Attachments area