होशियारपुर (जनगाथा टाइम्स ) श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 152वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि रविकांत जैन और कंचन जैन ने अपने पोत्र चित्रांक्ष जैन के शुभ जन्मदिन के अवसर पर 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया। समारोह में उनकी पोत्री प्रेक्षा जैन भी उनके साथ थी। इस मौके पर रविकांत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल गत वर्षों से जो जन कल्याण के कार्य कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अन्नदान जैसा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है और निवास्र्थ सेवा भाव से ही प्रभु भक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए हमारा परिवार आगे भी हमेशा मंडल के साथ पूरा सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, जगदीश पटियाल, महिंदरपाल गुप्ता, राकेश भल्ला, सुरिंदर ओहरी, जोगिंदरपाल कश्यप, अश्विनी चोपड़ा, सुनील प्रिए, जे.के. शर्मा, एस.पी. गौतम, मास्टर निहाल चंद, तिलक राज वर्मा, वरिंदर चोपड़ा, रमन वर्मा, हरीश खन्ना, डा. सुभाष जलाली, रविंदर शर्मा, गुलशन लाल धीर, शांति सरूप, सुरिंदर लक्की, रमन खन्ना, अनिरुध शर्मा, बलवीर कुमार, अश्विनी शर्मा आदि मंडल के सदस्य मौजूद थे।