नवजोत सिधू ने भारतीय सेना का फिर किया अपमान:डॉ दिलबाग

    0
    206

    होशियारपुर(रुपिंदर ) पाकिस्तान के प्रेम में अंधे हुए पँजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिधू ने एक बार फिर से भारतीय सेना का अपमान किया है।जिसे देश कभी माफ नही करेगा।

    उक्त विचार पँजाब भाजपा के एससी मोर्चा अध्यक्ष डॉ दिलबाग राय ने व्यक्त किए।इस मौके पर मेयर श्री शिव सूद,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय पठानिया,जिला महामंत्री श्री विनोद परमार,श्री निपुण शर्मा,चब्बेवाल मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश लालवान,श्री गरीब चंद नम्बरदार आदि उपस्थित थे।

    डॉ दिलबाग राय ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर सवाल उठाने वाले नवजोत सिधू पाकिस्तान के प्यार में इतने अंधे हो गए है कि उन्हें अपने देश के सैनिकों पर विश्वास नही है।

    देश की रक्षा करने वाले करोड़ो सैनिक आज सिधू के इस गैरजिम्मेदाराना बयान से आहत होंगे।

    सिधू की राजनीतिक विचारों को लड़ाई किसी भी पार्टी से हो सकती है।लेकिन अपने टिवटर पर यह बयान देना कि सेना ने आतंकी गिराए या फिर पेड़,बड़ा ही शर्मनाक करतूत की है।

    भाजपा नेतायों ने संयुक्त बयान में कहा कि सिधू जिस थाली में खा रहे है,उसी में छेद कर अपने यार इमरान खान के लिए घटिया राजनीति कर रहे है।

    देश की जनता ऐसे जयचंद जैसे गदारों को कभी माफ नही करेगी।

    डॉ दिलबाग राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपना 56″का सीना दिखा कर भारतीय सेना को आतंक का खात्मा करने के लिए जिस तरह फ्री हैंड दे दिया है।ऐसा मजबूत काम पिछली किसी भी कांग्रेस सरकार के समय में संभव नही हो सका था।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमनिंदर सिंह खुद फौज में रहे है उन्हें तुरंत ऐसे देशद्रोही कैबिनेट मंत्री को पँजाब कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।देश की जनता को अपनी भारतीय सेना पर गर्व है और देश की मजबूत मोदी सरकार पर भी पूर्ण विश्वास है कि अगर पाकिस्तान को उसके बुरे कर्मो की सज़ा कोई दे सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here