जेटली का जाना पार्टी की अपूर्णीय क्षति:तीक्ष्ण सूद

    0
    167

    होशियारपुर(शाम शर्मा )देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली के निधन पर जिला भाजपा द्वारा जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश भाटिया के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।
    जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
    शोक सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि श्री जेटली के जाने से यहां पार्टी को अपूर्णीय क्षति हूई है।वही व्यक्तिगत तौर भी उनके निधन की खबर से स्तब्ध हूँ।
    श्री सूद ने कहा कि पंजाब से उनका बेहद स्नेह रहा है।कुशल संगठनकर्ता,अपने तर्क से विपक्ष को जबाव देने की महारत जेटली को थी।उनके इस तरह चले जाने सारा देश स्तब्ध है।उनके बताए मार्ग पर चलकर पार्टी से पहले देश सर्वोपरि की नीति से देश समाज की सेवा करनी है।
    भाजपा नेता एडवोकेट आर.पी.धीर ने उनके साथ संगठन में किए काम को याद करते बताया कि जेटली जी कार्यकर्ताओं से इस कदर जुड़े थे,सबको नाम लेकर बुला लेते थे।कार्यकर्ताओ के घर-परिवार की हमेशा चिंता करते थे।उनका आकस्मिक दुनिया से चले जाना हम सबके लिए दुखदायी है।
    इस मौके पर मेयर श्री शिव सूद जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,कृष्ण अरोड़ा,सुरिंदर पोनी,आनदवीर सिंह,यशपाल शर्मा,प ओंकार नाथ,कर्मबीर बाली,रामदेव यादव,रणजीत राणा,चिंटू हंस,डॉ राजीव कोहली,अश्वनी गैंद, विनय गुप्ता,विनय कुमार, महिंदर पाल धीमान,मुखी राम,राजकुमार जगमोहन नरूला,राजिंदर मोदगिल,हरकृष्ण धामी,चन्द्रशेखर तिवारी,सतपाल गोयल,लक्की ठाकुर, अशोक शर्मा,अमित आंगरा,सुनील नागौरी,अनिल जुल्का,तिलक राज शर्मा,अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here