जिला भाजपा के सँगठनामक चुनावों की तैयारियों सम्बन्धी बैठक आयोजित

    0
    186

    होशियारपुर/ जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष श्री विजय पठानिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना,प्रदेश भाजपा सचिव श्री सुभाष शर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,व मेयर श्री शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
    इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव व जिला चुनाव अधिकारी श्री सुभाष शर्मा ने कहा कि पार्टी की बेहतरी और मजबूती के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के चुनाव करवाये जाते है।विश्व भर को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है।जिसमें निष्पक्ष चुनाव के जरिए जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।
    11सितम्बर को बूथ स्तरीय चुनाव शुरू हो रहा है।जिसके बाद मण्डल स्तर और फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।
    इस चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से करवाने हेतु कुछ पदाधिकारियों को मण्डल स्तर पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।जो इस प्रकार है
    पूर्वी मण्डल का चुनाव प्रभारी मेडम कुलवंत कौर,पश्चमी मण्डल में चुनाव प्रभारी विजय सूद,दक्षिणी मण्डल में सुरेश भाटिया,देहाती मण्डल में निपुण शर्मा चुनाव प्रभारी,हरदोखानपुर में सतीश बावा,हरियाना मण्डल में डॉ बिन्दुसार शुक्ला,शामचुरासी में अनिल हंस,चब्बेवाल में महिंदर पाल धीमान,अहिराणा कलां में शरद सूद,कोट फतूही में डॉ दिलबाग राय,माहिलपुर में कृष्ण अरोड़ा,सैला खुर्द मण्डल में त्रयम्बक सोनी,गढ़शंकर में शिव कौशल,बीत मण्डल में एडवोकेट राम नाथ को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 11सितम्बर से 19 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।यह सेवा सप्ताह 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित है।
    इस सेवा सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से जुडेंगे।
    इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया,संजीव दुआ,कृष्ण अरोडा,डॉ दिलबाग राय,कुलवंत कौर,सुरिंदर पोनी,सतीश बावा,गुरप्रीत कौर,मीनू सेठी,अर्चना जैन,नीति तलवाड़,रणजीत राणा,अनिल हंस,चिंटू हंस,अश्वनी गैंद,अमरजीत लाडी, अशोक शोकी,संजू अरोडा,शिव कुमार काकू,विपुल वालिया,ओंकार चाहलपुरी,
    तरुण अरोड़ा,यशपाल शर्मा, रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here