होशियारपुर। श्री भगवान परशुराम सेना की बैठक जिला प्रधान आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने शहर में हो रही गौधन के प्रति लापरवाही और उनके मरने संबंधी निंदा की गई। इस मौके पर जिला प्रधान आशुतोष शर्मा ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि पिछले दिनों नगर निगम गौशाला में गऊओं के कान काटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था और अब यहां फलाही में चारे की कमी से गऊधन के मरने से शहरवासियों में रोष है। उन्होंने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि प्रशासन पहले तो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर नगर निगम गौशाला वाला मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया और फलाही में जो गऊधन की अनदेखी हो रही है वह चिंता का विषय है। प्रशासन गऊसैस के नाम पर लोगों से टैक्स वसूलता है पर न जाने क्यों फिर भी गौशालाओं के सुधार हेतु पर्याप्त कदम नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म के लिए पूजनीय है और सनातन धर्म में गाय का उच्च माना गया है।
उन्होंने कहा कि मात्र अखबारों में छाए रहने के लिए गौ सेवा न करें। गऊधन के प्रति प्रशासन और अन्य जो संस्थाएं कार्य कर रही है जो गौशालाओं में कमियां है उन पर जमीनी तौर पर काम करना होगा तभी गौ धन की रक्षा संभव हैं।
उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने गऊधन के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर पर्चा दर्ज न किया गया तो परशुराम सेना संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर रोहित रावल, राजेंद्र मोदगिल हरीश डोगरा, जगदीश मिन्हास, अजय शर्मा, अश्विनी शर्मा, हनी तनेजा, अर्जुन पंडित, पंकज बेदी, कमल कम्बी, योगेश चौबे, हरीश डोगरा, वीर शर्मा, चांद कौशल, तरुण अरोड़ा, अनमोल हांडा, गगनदीप सिंह आदि भी उपस्थित थे।