कांग्रेस 15 नवंबर को केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन: डा. नंदा

    0
    244

    होशियारपुर (जनगाथा टाइम्स ) जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक अत्यंत जरुरी बैठक जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जानकारी देते हुए डा. कुलदीप नंदा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में 15 नवंबर को जिला कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिनी सचिवालय के समीप रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, समस्त विधानसभाओं के विधानकार, समस्त ब्लाक प्रधान, इंटक पदाधिकारी एवं सदस्य, कांग्रेस के समस्त सैलों से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों के अलावा कांग्रेस के सदस्य पहुंच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रोष प्रदर्शन में पहुंचकर केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मनमर्जी करने पर तुली हुई है, जिस कारण जनता का शोषण हो रहा है। इसलिए कांग्रेस केन्द्र सरकार की आंखें खोलने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि जनता को केन्द्र की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा सके। इस मौके पर महासचिव इंचार्ज रजनीश टंडन, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, महासचिव सुमेश सोनी, उपाध्यक्ष हरीश आनंद, शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू, नवप्रीत रैहल यूथ प्रधान, महासचिव अशोक मेहरा एवं वरिंदर जस्सल, आदि मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here