जर्मनी में किसानों ने EU की जलवायु नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कृषि मंत्रालय को घेरा

0
213

इंटरनेशनल : यूरोपीय संघ की जलवायु नीतियों के खिलाफ जर्मनी के दर्जनों शहरों में विशाल विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।  इसी के चलते  जर्मनी के किसानों ने स्टटगार्ट, हैम्बर्ग, हनोवर, ड्रेसडेन, वुर्जबर्ग, मेंज और कई अन्य शहरों में ट्रैक्टर लेकर रोष प्रदर्शन किया और  स्टटगार्ट में ट्रैक्टरों से कृषि मंत्रालय को घेर लिया । किसानों के अनुसार, ये जलवायु नीतियां यूरोपीय कृषि क्षेत्र को नष्ट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ज्यादातर किसान ट्रैक्टर चलाकर इसका विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, पिछले कुछ सालों से यूरोप में जलवायु परिवर्तन का असर कुछ गहरा हो रहा है और हर साल इन मौसमी घटनाओं के चरम स्तर देखने को मिल रहे हैं।अब जर्मनी के आर्थिक मामलों और जलवायु गतिविधि मंत्रालय के द्वारा करवाए गए अध्ययन से एक खुलासा हुआ है कि साल 2000 से जर्मनी को हर साल 6.6 अरब यूरो (6.7 अरब डॉलर) का नुकसान हो रहा है। इस एक तरह से पूरा यूरोप ही जलवायु परिवर्तन के बुरी मार को झेलता दिखाई दे रहा है। जर्मनी सहित पश्चिमी यूरोप में अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड बन रहे हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञ पहले ही अनुमान जता चुके हैं कि भीषण गर्मी इस साल यूरोप को बहुत परेशान करने वाली होगी। आर्थिक शोध की कंपनी प्रोग्नोस का यह अध्ययन ऐसे समय में सामने आया है जब पूरा यूरोप ही चरम गर्मी और जंगल की आग की समस्याओं से जूझ रहा है। वैज्ञानिकों ने इन सभी हालात के लिए जिम्मेदार जलवायु परिवर्तन को ही माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here