पिघल जाएगा नसों में जमा Cholestrol, रुटीन में शामिल करें ये फूड्स

0
210

Health: अस्वस्थ खान-पान भी कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है, जिनसे से एक कॉलेस्ट्रॉल का स्तर अनियंत्रित होना भी है। आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट का आपको खास ध्यान देना चाहिए। कॉलेस्ट्रॉल का ज्यादा स्तर भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गंदा कॉलेस्ट्रोल के शरीर में जमने से रोकने के लिए आपको खासकर सावधानी बरतनी चाहिए। आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जिनका सेवन करने से शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल आसानी से निकल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

 

भिंडी

आप भिंडी का सेवन कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला चिपचिपा और लसरदार जैल कॉलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह जैल पाचन के दौरान आपके शरीर में कॉलेस्ट्रोल को बांधे रखता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता और मलत्याग के जरिए शरीर से निकल जाता है।

सूखे मेवे

काजू, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसी चीजों का सेवन भी आप शरीर में जमा कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं। सूखे मेवों में फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।

सोयाबीन

सोयाबीन और उससे बने पदार्थों को डाइट में शामिल करके आप कॉलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। टॉफू, सोया मिल्क जैसे पदार्थ आपके शरीर में से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करेंगे। इनमें पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करता है। इन सारी चीजों का सेवन आप पकाकर कर सकते हैं।

सेब

सेब आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। साथ में आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है।

ओट्स

ओट्स में सॉल्यूबर फाइबर पाया जाता है। रोजाना सेवन करने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहेगा। आप नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। फलों और दूध के साथ भी इनको खाया जा सकता है। हल्का चटपटा बनाकर आप खाने में स्वाद ला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here