पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 किलो हेरोइन मामले में 3 हाई प्रोफाइल नशा तस्कर गिरफ्तार

0
195

गुरदासपुर/चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बारे जानकारी देते हुए डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर की पुलिस ने मुंबई बंदरगाह से 72.5 किलो हेरोइन के मामले में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डी.जी.पी. ने ट्वीट करते बताया कि महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 22 जुलाई को ए.टी.एस. मुंबई और पंजाब पुलिस द्वारा सांझे तौर पर ऑपरेशन दौरान निहावा सेवा पोर्ट मुंबई में 72.5 किलो.ग्राम हैरोइन जब्त की गई थी। अब इस मामले में वांटेड 3 हाई प्रोफाइल नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह तस्कर बड़े स्तर पर पंजाब में नशीली दवाइयों की तस्करी में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here