बिजनेस : त्योहारी सीजन में सोने के दाम घटते जा रहे हैं। शुक्रवार (21 अक्टूबर) को सोने का भाव भारतीय वायदा बाजार में गिरा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में सुस्ती आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.22 फीसदी गिर गया है। वहीं, चांदी का रेट आज एमसीएक्स पर 0.47 फीसदी कमजोर हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा, चांदी उछली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आज हल्की गिरावट आई है। सोने का हाजिर भाव आज 0.08 फीसदी गिरकर 1,626.25 डॉलर प्रति औंस रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव आज तेज हुआ है। चांदी का हाजिर भाव आज 1.11 फीसदी बढ़कर 18.62 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।
सर्राफा बाजार में भी टाउन ट्रेंड
एक दिन पहले गुरुवार को भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव सस्ता होकर 50,516 रुपए का हो गया। एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई थी। यह 56,451 रुपए प्रति किलो बिकी। गुरुवार को सोना 66 रुपए टूटकर 50,516 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,582 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत 101 रुपए की तेजी के साथ 56,451 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,350 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।