SYL गीत के बाद केंद्र सरकार ने किसानों के Twitter Accounts को बनाया निशाना

0
264

चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद SYL पर गाना रिलीज हुआ था जो कुछ ही मिनटों में हिट हो गया था जिसे केंद्र सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है। इसी दौरान अब केंद्र सरकार किसानों के टि्वटर अकाउंट पर बैन लगा दिया है। किसान एकता मोर्चा और ट्रेक्टर टु टि्वटर अकाउंट पर एक्शन लेते हुए बैन लगा दिया है। यह अकाउंट तब बनाया गया था जब किसानों ने दिल्ली में मोर्चा खोला हुआ था। किसान आंदोलन दौरान इस दोनों टि्वटर अकाउंट ने काफी अहम भूमिका निभाई थी जिसे केंद्र सरकार ने निशाना बनाया है।

किसानों की आवाज बुलंद करने वाले इस टि्वटर अकाउंट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने परगट सिंह ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा करके बोलने की आजादी पर बैन लगाया है। आपको बता दें कि किसान एकता मोर्चा के 5 लाख और ट्रेक्टर टि्वटर पर 55 हजार फॉलोअर थे। किसानों द्वारा इस इन दोनों टि्वटर अकाउंट्स पर रोजाना हैशटेग दिए जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here