होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)
होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी हरदोखानपुर मंडल की मीटिंग मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए मंडल प्रधान अश्वनी गैंद ने कहा कि भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर गत दिनों पठानकोट पुलिस द्वारा राज्य सरकार के इशारों पर झूठा पर्चा दर्ज किया हैं। जिसे लेकर पूरे पंजाब में भाजपा नेताओं द्वारा पत्रकारवार्ता व मीटिंगें कर इसका विरोध जताया जा रहा हैं। उन्होंने बताया इसी कड़ी के अंतर्गत आज भाजपा के हरदोखानपुर मंडल में मीटिंग का आयोजन किया हैं तांकि आम लोगों को पंजाब सरकार द्वारा की जा रही धक्केशाही के प्रति बताया जा सकें। उन्होंने कहा हरदोखानपुर भाजपा मंडल की तरफ से भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर किये गये पर्चे की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर वो ऐसे छोटी मानसिकता वाली हरकतों से बाज न आई तो भाजपा कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर रोष प्रदर्शन व संघर्ष करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा भाजपा एक परिवार हैं और परिवार का हर सदस्य अश्वनी शर्मा के साथ हर स्थिती में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार की ऐसे ज्यादतियों से भाजपा का कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं हैं। हम सब उनके लिये जेलों में जाने के लिए तैयार बैठे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी हैं और नाकामियों को छिपाने के लिए बौखलाहट में ऐसे ओछी हरकतों पर उतर आई लेकिन सरकार ये बात जान ले कि भाजपा का कार्यकर्ता पर्चो से डरने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के मंत्रियों व नेताओं पर कोविड का कानून कहीं नहीं लागू होगा और कांग्रेस इतनी तादाद में अपने प्रोग्राम कर सकते हैं। उन्होंने कहा पठानकोट पुलिस ने राज्य सरकार के इशारों पर ये पर्चा दर्ज कर ये दर्शाया है कि पुलिस भी कितने दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा जब कोरोना संकट आया तो पंजाब के विधायकों व मंत्रियों ने अपने घरों के बाहर बोर्ड लगा लिये की वो किसी से नहीं मिलेंगे लेकिन अश्वनी शर्मा ने इस दौरान भी आम लोगों की मदद की, इसके अलावा पंजाब में जहरीली शराब से पीने के मामले में भी पीडि़त परिवार के साथ खड़े हुए। अश्वनी शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेसी घबराये हैं इसलिए उन पर ये झूठा पर्चा दर्ज किया। जिसे भाजपा का कोई भी वर्कर व नेता बर्दाशत नहीं करेगा। इस अवसर पर उनके साथ हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, प्रिथवी सिंह, राजेश शर्मा, अतिंदर सिंह आदि मौजूद थे।