कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत बेकार नहीं जाएगी, जनता की सेवा जारी रखेंगेः विकास कौशल

0
2375

होशियारपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने जी जान से मेहनत की और पार्टी उम्मीदवार के लिए काम किया। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं तथा यह हार भी जीत से कम नहीं है। क्योंकि, जनता ने इतनी बड़ी संख्या में वोट करके जता दिया है कि उन्हें कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा है तथा आने वाला समय कांग्रेस का ही है। इसलिए कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत बेकार नहीं जाएगी और जनता की सेवा इसी प्रकार जारी रखी जाएगी। यह बात शहरी कांग्रेस के महासचिव विकास कौशल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा क शहरी क्षेत्र में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया, मगर कुछ कमियों के चलते जीत से थोड़ा ही दूर रुके। उन्होंने पार्टी हाई कमान से अपील की कि भविष्य में जीत के लिए अभी से काम करने हेतु नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए जाएं ताकि देश एवं जनसेवा को समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने मिशन में डटा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here