काहिरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात

0
242

काहिराः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए भारत और मिस्र को विशेषज्ञता और तकनीकों का आदान-प्रदान करने की आवश्यकता है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से आज काहिरा में मुलाकात की। भारत और मिस्र आपसी विश्वास बढ़ाने पर काम करना जारी रखे हुए हैं।

इस बात की फिर से पुष्टि की गई कि दोनों देश हमारे बहुआयामी सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” सिंह रविवार से अरब देश की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इस बीच, नयी दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति अल-सिसी ने भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक रूप से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख किया।

बयान के अनुसार, उन्होंने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति सिसी ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए भारत और मिस्र को विशेषज्ञता और बेहतर तकनीकों का आदान-प्रदान करने की आवश्यकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here