पति का लाखों का खर्चा कराकर विदेश गई पत्नी, पराई जमीन पर पैर रखते ही कर दिया यह कांड

0
202

कपूरथला: पति को न्यूजीलैंड में स्पाउस वीजा पर बुलाने का झांसा देकर उसकी 40 लाख रुपए की रकम अपनी स्टडी पर खर्च करने के उपरांत उससे रिश्ता खत्म करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपी महिला सहित 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अनीतपाल सिंह बाजवा पुत्र सुखविंद्र सिंह बाजवा निवासी गांव मैणवां ने एस.एस.पी. कपूरथला नवनीत सिंह बैंस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 2 जनवरी, 2015 को मनप्रीत कौर पुत्री जसविंद्र सिंह निवासी गांव मुगल चक्क ढिलवां के साथ हुई थी। इस दौरान उसकी पत्नी मनप्रीत कौर विदेश में सैटल होना चाहती थी, जिसके उद्देश्य से उसने अपनी पत्नी का 2 बार अमेरिका की एंबेसी में वीजा अप्लाई किया था, परंतु उनको वीजा नहीं मिल पाया। इसके उपरांत उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ने स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने की बात कही।

इसके उपरांत उसने अपनी पत्नी को आइलेट्स का कोर्स करवाकर स्टडी वीजा के लिए न्यूजीलैंड की एंबेसी में अपना भी पति के तौर पर वीजा अप्लाई कर दिया। उसकी पत्नी मनप्रीत का तो वीजा लग गया, परंतु उसे न्यूजीलैंड एंबेसी ने वीजा नहीं दिया। उसने पत्नी को वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड भेजते समय कुल 40 लाख रुपए खर्च किए थे। पत्नी को उसके एक रिश्तेदार अमरीक सिंह पुत्र फुम्मण सिंह निवासी निवासी धुआंखे जगीर के कहने पर इतनी बड़ी रकम खर्च करके न्यूजीलैंड भेजा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दिसंबर 2019 तक अपनी पत्नी की पूरी पढ़ाई का खर्चा किया। इसके बाद उसको वर्क परमिट मिल गया। वर्क परमिट मिलने के उपरांत मनप्रीत कौर ने उसका वीजा दोबारा अप्लाई नहीं किया। इस दौरान मनप्रीत कौर ने अपने पति अनीतपाल सिंह बाजवा व उसके परिवार के साथ नाता तोड़ दिया। इस दौरान उसने मनप्रीत के कहने पर न्यूजीलैंड में रहती एक महिला तलवीन कौर पत्नी गिन्नी के खाते में 2 लाख रुपए की रकम भेजी, परंतु इसके बावजूद भी उसने उसका स्पाउस वीजा अप्लाई नहीं किया।

इस संबंध में उसने अपनी पत्नी के रिश्तेदार अमरीक सिंह को कुछ करने के लिए दबाव डाला, परंतु उसने इस संबंधी कुछ भी करने से इंकार कर दिया। इस पर उसने तंग आकर एस.एस.पी. से इंसाफ के लिए गुहार लगाई। एस.एस.पी. कपूरथला ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.पी. स्थानीय हरप्रीत सिंह को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान मनप्रीत कौर, अमरीक सिंह व तवलीन कौर के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here