9वीं ओजीकेएफआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पंजाब की लड़कियां छाई

    0
    161

    होशियारपुर (जनगाथा टाइम्स ) ओकिनावन गोजूर्यु कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चीफ कराटे कोच शिहान जगमोहन विज के नेतृत्व में आयोजित 9वीं ओजीकेएफआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के रविवार रात तक चले मुकाबले में विभिन्न राज्यों को कराटेकाज़ ने अपने खेल के जौहर दिखा कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर किए रखा। मुकाबलों के शाम के सत्र की अध्यक्षता ओजीकेएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सूद व ओजीकेएफआई के महासचिव डा. दीपक शर्मा ने की जबकि मुख्यातिथि एसडीएम होशियारपुर मेजर अमित सरीन थे। इस दौरान जीएनए एक्सेल्स लिमिटेड के सीएफओ राकेश गुप्ता विशेष अतिथि थे। मेजर अमित सरीन ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन और टीम स्पिरिट को जीवन का अंग बनाने को कहा।
    इस दौरान वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज शिहान जगमोहन विज ने बताया इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 350 के करीब कराटेकाज ने भाग लिया। इस दौरान तातामी मैनेजर्स हेंशी डा. जाकिर खान (महाराष्ट्र), शिहान विशाल जायसवाल (दिल्ली) और शिहान हरीश सिराधना (हरियाणा) ने परिणामों की जानकारी दी। कियोशी हरिदास गोविंद, शिहान अमित शाह, शिहान अनूप डेथे, शिहान अरूण डोगरा और शिहान विकास शर्मा पर आधारित निर्णायक मंडल ने मुकाबलों का संचालन किया।
    लड़कियों के व्यक्तिगत काता
    (8 से 9 वर्ष) में पंजाब की मान्या ने पहला, सोहम ने दूसरा व महाराष्ट्र की पलक खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    (11 से 12 वर्ष) में पंजाब की भ‍व्या ने पहला, यूपी की शबनम ने दूसरा व झारखंड की सुरूचि गंगवार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    लड़कों के व्यक्तिगत काता

    (6 से 7 वर्ष ) में पंजाब के स्वरित भारद्वाज ने पहला, आरुष शर्मा ने दूसरा और धैर्य चोपड़ा व बिहार के विराज निश्चल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    (8 से 10 वर्ष ) में पंजाब के जयान चाहल ने पहला, दिल्ली के आर्यन बंसल ने दूसरा और पंजाब के दिलशान सदाल व जम्मू-कश्मीर के तनवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    (11 से 12वर्ष ) में पंजाब के हित्यांश नंदा ने पहला, द्वित ढंड ने दूसरा और हिमाचल के प्रांजल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    ( 12 से 14 वर्ष ) में पंजाब के अर्पित शर्मा ने पहला, प्रणव अग्रवाल ने दूसरा और करण ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    ( जूनियर वर्ग में ) में हरियाणा के साहिल ने पहला, पंजाब के आदित्य ने दूसरा और ओम सिल्ही व पारस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    (सीनियर वर्ग पूल ए में ) मध्यप्रदेश के अभिषेक दूबे ने पहला, पंजाब के रणवीर ने दूसरा और गुलफाम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    (सीनियर वर्ग पूल बी में ) पंजाब के शुभम संदल ने पहला, प्रणय गुजरात ने दूसरा और पंकज झा बिहार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    व्यक्तिगत कुमिते लड़कियां
    7 वर्ष से कम में अनिका जायसवाल हिमाचल प्रदेश ने पहला, पलक खिलाड़ी महाराष्ट्र ने दूसरा व अन्वी सूद पंजाब तथा सिया ठक्कर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    8 वर्ष में हिमाचल की समायरा ने पहला, उत्तर प्रदेश की मणिकर्णिका ने दूसरा व सोहम व शरणजीत पंजाब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    9 वर्ष में चंडीगढ़ की सुखविंदर ने पहला, सारिका ने दूसरा व पंजाब की मान्या सचदेवा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    10 वर्ष में हिमाचल प्रदेश की रोणहिणी शर्मा ने पहला, पंजाब की गार्गी ने दूसरा व यूपी की सौम्या श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    11 से 13 वर्ष में राजस्थान की यशिका बरवाल ने पहला, पंजाब की रिया राणा ने दूसरा व हिमाचल प्रदेश की हरप्रीत कौर व दिल्ली की रेहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    13-14 वर्ष पंजाब की सिमरन कौर ने पहला, हिमाचल की गौरी शर्मा दूसरा, हिमाचल की अमोदिता वर्मा व पंजाब की तनिष्का सरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    14 से 15 वर्ष हरियाणा की मुस्कान ने पहला, उत्तराखंड की तान्या रावत ने दूसरा, हिमाचल प्रदेश की आशिमा राणा व पंजाब की आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    16 से 17 वर्ष मध्यप्रदेश की रितिका तिवारी ने पहला, पंजाब की सान्या सचदेवा ने दूसरा, हिमाचल प्रदेश की रयास रत्न ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    जूनियर लड़कियों के 50 किलो के कम भार वर्ग में मध्यप्रदेश की साक्षी कोष्ठा ने पहला, पंजाब की नेहा ने दूसरा व चंडीगढ़ की अनु चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    जूनियर लड़कियों के 50 किलो से अधिक भार वर्ग में पंजाब की रूपाली राणा ने पहला, हरियाणा की मनीषा ने दूसरा व पंजाब की दिव्यांशी जोशी तथा मध्यप्रदेश की पूनम कोष्ठा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    सीनियर लड़कियों के 50 किलो से कम भार वर्ग में पंजाब की दीपिका जोशी ने पहला, चंडीगढ़ की प्रीति ने दूसरा व उत्तराखंड की कृष्णा तथा बिहार की मेघा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    सीनियर लड़कियों के 50 किलो से अधिक भार वर्ग में हरियाणा की सोनिका ने पहला, मध्यप्रदेश की हिमांशी उपाध्याय ने दूसरा व चंडीगढ़ की किरण सैनी तथा जम्मू कश्मीर की मानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here