सेठ हुक्म चन्द एस. डी. पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ड्रॉइट्स चैंपियनशिप में दबदबा बनाया

    0
    158

    जालंधर (पवित्र सिंह ) नॉर्थ इण्डिया ड्रॉइट्स चैंपियनशिप में सेठ हुक्म चन्द एस. डी. पब्लिक स्कूल जालन्धर ने अपना दबदबा बनाई रखा Iइस सम्बन्ध में स्कूल के स्पोर्ट्स विंग इंचार्ज विकास ने बताया कि नॉर्थ इंडिया ड्रॉइट्स चैंपियनशिप का आयोजन सी. एल.अग्रवाल डी. ए. वी स्कूल चंडीगढ़ में किया गया। इस टूर्नामेंट में नॉर्थ इंडिया से पंजाब,चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड से लगभग 250खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
    सेठ हुक्म चन्द एस. डी. पब्लिक स्कूल, जालन्धर के अंडर-9,11,14,17,19 आयु वर्ग में 15 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 7 गोल्ड, 4 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मैडल हॉसिल करके आगामी नेशनल ड्रॉइट्स चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई जोकि डी. ए. वी. स्कूल, परवाणु, हिमाचल प्रदेश में दिनांक 15,16,17 नवम्बर 2019 करवाई जाएगी।
    इनके परिणाम इस प्रकार है:-
    अंडर-9 (लड़किया)
    ●दिशा (गोल्ड)
    अंडर- 11 (लड़के)
    ● पीयूष गुप्ता (गोल्ड)
    ●अनमोल (सिल्वर)
    ●वंश भारद्वाज (ब्रॉन्ज)
    अंडर-14( लड़के)
    ●शिवम (गोल्ड)
    ●वंशदीप (सिल्वर)
    ●संता सिंह (ब्रॉन्ज)
    अंडर -17 (लड़के)
    ● आदिश ( गोल्ड)
    अंडर-17 (लड़कियां)
    ● मेहक प्रीत कौर(गोल्ड)
    ● स्नेह (सिल्वर)
    अंडर-19 (लड़के)
    ● ध्रुव वर्मा (गोल्ड)
    अंडर-19 (लड़कियां)
    ● सिमरदीप कौर (गोल्ड)
    ● मंशा (सिल्वर)
    स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति अमिता खन्ना ने अपने सम्बोधन में कहा की यह खेल एक ऐसा खेल है, जिससे दिमाग की कसरत होती है और बच्चे दिमागी तौर पर तंदरुस्त रहते है और यह खेल पूरे विश्व में खेला जाता है। वो दिन दूर नहीं जब स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी पदक हासिल करेंगे। अंत मे स्कूल के स्पोर्ट्स विंग के इंचार्ज व पंजाब हेड ऑफ डेलिगेट विकास,कोच पीयूष धीर, मैनेजर राजवंत कौर (लड़कियां) और मैनेजर अभिषेक पूरी (लड़के) को बधाई दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here