सेंट सोल्जर के छात्रों ने पौधारोपण कर मनाया ‘वन महोत्सव’ :

    0
    122

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर की ओर से पैधारोपण कर ‘वन महोत्सव’ मनाया गया। इस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में बताना था। इस संबंध आयोजित आनलाइन कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने घरों में नीम, अमरूद, आम, लीची, कच्नार, अमोलतास, नीबू इत्यादि फलदार पेड़ों के इलावा फूलदार पौधे भी लगाए।

    इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने अपने संदेश में कहा मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। यह मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव हैं। इस लिए धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा गलोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमे अधिक से अधिक पौदे लगाने चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को अधिक से अधिक पौदे लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here