रणजीत राणा की मेहनत ला रही रंग, हॉकी के तीन खिलाड़ी जालंधर में सम्मानित

    0
    154

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    जालंधर सुरजीत स्टेडियम में चल रहे हॉकी के कैंप में होशियारपुर से तीन बच्चे भाग ले रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन व अंर्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि जालंधर में लगे कैंप में होशियारपुर से सुखचैन सिंह, रिशव संगोतरा व अलका भाग ले रहे हैं तथा ओलंपिक इकबाल सिंह संधू व द्रोणाचार्य आर्वाडी रजिंदर सिंह की तरफ से अल्फा हॉकी देकर तीनों बच्चों को सम्मनित किया गया।

    उन्होंने कहा कि तीन बच्चों के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय उनके कोच रणजीत सिंह राणा, अरुणदीप व अरविंदर कौर को दिया। उन्होंने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग ला रही हैं तथा होशियारपुर में हॉकी में एक नई जान फूंक रहे हैं और युवाओं में हॉकी की रुचि को बढ़ा रहे हैं। इन तीनों बच्चों को कोच रोज जालंधर जा रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here