मोदी सरकार के सात साल सेवा कार्यों को होंगे समर्पित- निपुण शर्मा

    0
    134

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    30 मई को मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण हो रहे और इस दौरान देश का अभूतपूर्व विकास हुआ हैं जिसका जश्न मनाने की जगह यह दिन सेवा कार्यों को समर्पित किया जाएगा। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने चब्बेवाल व गढ़शंकर विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक में कही। माहिलपुर में आयोजित इस बैठक भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिलबाग राय, महामंत्री मीनू सेठी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके पर शर्मा ने कहा कि अभी वर्तमान में कोरोना से प्रभावी तरीके से लड़ाई लड़ी जा रही हैं, जिसको पूरे विश्व द्वारा सराहा जा रहा हैं। सेवा ही संगठन का मंत्र लेकर हम बार-बार और हर बार सेवा कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा करने पहुंचते रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर सेवा कार्य कर रहे हैं। जिस समय देश व प्रदेश के सभी विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं उस समय भाजपा के कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर इन्ही सेवा कार्यों को विशाल स्तर पर करने की योजना बनाई गई हैं।
    शर्मा ने कहा कि इस अभियान से हम एक बार पुन: पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह संदेश देंगे कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ हैं तो वह भाजपा है। इस अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता, मास्क, सैनीटाईजर, राशन किट, प्रतिरोधक क्षमता किट इत्यादि वितरित करना हैं साथ ही साथ वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना हैं।

    डॉ दिलबाग राय ने कहा कि चब्बेवाल व गढ़शंकर विधानसभा में गांव-गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा यह सेवा कार्य किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम मण्डल स्तर पर करवाने हेतू सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।
    इस मौके पर बीत मण्डल प्रधान प्रदीप राणा, कोट फतुही मण्डल प्रधान तरुण अरोड़ा,सैला खुर्द मण्डल प्रधान अश्वनी कुमार पधराणा, अहिराना कलां मण्डल प्रधान हरदीप सिंह लौंगिया, गढ़शंकर मण्डल प्रधान जसविंदर सिंह राणा, मण्डल महामंत्री हरविलास भी शामिल थे।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here