देश बचाने हेतु धर्म की रक्षा अनिवार्य: स्वामी उदयगिरी

    0
    146

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : भारत सभी धर्मों का आदर करने वाला देश हैं। हमारी इस प्रवृति के चलते कुछ ताकतें हमारे मूल हिन्दू धर्म को कमजोर करने की साजिशें रचती रहती हैं। वो अपनी इन साजिशों में कामयाब न हों, इस के लिए हम सभी को धर्म के पहरेदार बन अपने धार्मिक संस्कारों की रक्षा करनी होगी। उपरोक्त शब्द शिव मंदिर, गांव बसी गुलाम हुसैन में स्वामी उदय गिरि जी ने रूद्रभिषेक महायञ्जरूा के समापन पर्व के उपरांत आयोजित भव्य दीपमाला के आयोजन पर कहे।

    स्वामी उदय गिरि जी ने कहा कि हिन्दू धर्म ने अपनी सुरक्षा कभी किसी अन्य धर्म को ठेस पहुंचा कर नहीं की। इस लिए हमारी उदारता को कुछ लोग हमारी कमजोरी समझ लेते हैं। उन्हे समझ लेना चाहिए कि धर्म हमेशा जोड़ने की शिक्षा देता हैं न कि तोड़ने की।

    इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय, पंजाब के प्रांत प्रशासन प्रमु१ संजीव तलवाड़, ने कहा कि हरेक देश कीएक मूलवाणी होती हैं, जिस से उस देश की पहचान संभव बन पाती है। इसी तरह भारतियों की धार्मिक प्रवृति ही भारत की असली ताकत हैं। तलवाड़, ने कहा कि आज स्वामी उदय गिरि जी महाराज ने सभी के सहयोग से 11000 दीपक प्रज्वलन का जो आयोजन किया हैं। उस से वातावरण शुध्दि के साथ साथ मानसिक सबलता भी उत्पन्न होगी।

    इस अवसर पर पिछले एक महीने से चल रहे रूद्राभिषेक महायञ्जरूा के समापन पर्व पर 11000 दीपक प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर भारी संया मे ́ गाँव व शहर वासियो ́ ने हाजिरी लगवाई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here