जहां प्रशासन हो जाए बेबस, वहां नई सोच करती हैं लोगों की सेवा : तीक्ष्ण सूद

    0
    138

    होशियारपुर (रविंदर) :

    शहर में गंदगी तथा निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण नगर में नियंत्रण बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी संस्था नई सोच के संस्थापक अश्वनी गैंद तथा उनके साथियों ने मिलकर शहर के उन क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए नई फागिंग मशीन खरीद कर फागिंग करने का फैसला किया हैं। जहां फागिंग नहीं हो रही। इस कार्य की शुरुआत संस्था द्वारा पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के हाथों करवाई गई। इस मौके पर अश्विनी गेंद ने कहा कि निगम प्रशासन हर फ्रंट पर असफल रहा हैं। आवारा पशुओं के मामले में भी निगम की असफलता को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने आगे बढ़कर खतरनाक सांडों को पकड़ कर गौशाला में भेजा। अब निगम प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम में असफल रहा इसलिए अपने बलबूते पर नई सोच ने नई फागिंग मशीन खरीद कर फागिंग का कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि शहर तथा नजदीकी गांव के लोगों की जहां से भी मांग आएगी वहां पर भी फागिंग की जाएगी।तीक्ष्ण सूद ने कहा कि जहां प्रशासन बेबस होता हैं, वहां नई सोच संस्था समाज सेवा के मैदान में आ कर डट जाती हैं। शहर के वार्डों को फागिंग की दयनीय स्थिति से नई सोच द्वारा किया गया प्रयास उवारेगा तथा लोगों की सेहत व जानकी रक्षा होगी।

    इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, पार्षद नरिंदर कौर, रमेश ठाकुर मेशी, राजेश शर्मा, अमन सेठी, अवतार सिंह धालीवाल, सतपाल सिंह, गोरा, शिवम, सोनू टंडन, अर्शदीप भुल्लर, राज कुमार, राकेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here